
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने युवा, महिला, एससी, एसटी, किसान, अल्पसंख्यक और ओबीसी मोर्चों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। मध्यप्रदेश से दो चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें लाल सिंह आर्य और गजेंद्र सिंह पटेल का नाम शामिल है।
बीजेपी की ओर से इन नियुक्तियों के जरिए विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक वर्गों के बीच पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इन नेताओं की भूमिका संबंधित मोर्चों के संगठनात्मक कामकाज और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अहम होगी।
लाल सिंह आर्य: लाल सिंह आर्य भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इन्होंने भिंड जिले की गोहद विधानसभा सीट से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इससे पहले इनके पास भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इनके पास संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर लंबा प्रशासनिक व राजनीतिक अनुभव रहा है।
गजेंद्र सिंह पटेल: गजेंद्र सिंह पटेल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। यह लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में सक्रिय रहे हैं। वे वर्तमान में खरगोन बड़वानी (एसटी) लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और 2019 के बाद लगातार दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खरगोन सीट से जीत दर्ज की थी।
घोषित प्रभारियों की सूची
हरीश द्विवेदी — बीजेपी युवा मोर्चा के प्रभारी
डी. पुरंदेश्वरी — महिला मोर्चा की प्रभारी
संजय भाटिया — एससी मोर्चा के प्रभारी
सतीश पूनिया — एसटी मोर्चा के प्रभारी
लाल सिंह आर्य — किसान मोर्चा के प्रभारी
गजेंद्र सिंह पटेल — अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी
बैजयंत पांडा — ओबीसी मोर्चा के प्रभारी
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

