गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कमज़ोर प्रदर्शन वाले विभागों पर गिरेगी गाज — जीरो टॉलरेंस मोड में मोहन सरकार, पढ़िए पूरा अपडेट

26 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कमज़ोर प्रदर्शन वाले विभागों पर गिरेगी गाज — जीरो टॉलरेंस मोड में मोहन सरकार, पढ़िए पूरा अपडेट

कमज़ोर प्रदर्शन वाले विभागों पर गिरेगी गाज — जीरो टॉलरेंस मोड में मोहन सरकार, पढ़िए पूरा अपडेट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में अब “परफॉर्मेंस ही प्रमोशन” का फॉर्मूला चलने वाला है। मंत्रियों के दो साल के कार्यकाल में जनता को क्या मिला और विभागों का काम कैसा रहा — इसकी समीक्षा की तारीख आखिरकार तय हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 से 5 दिसंबर तक सभी विभागों की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में बड़ी बैठक होगी। इसी दौरान कैबिनेट की बैठक भी खजुराहो में होगी, जिसमें बड़े फैसलों के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक समीक्षा की इस प्रक्रिया के बाद कौन सरकार में बना रहेगा और किसका पत्ता कटेगा, इस पर रणनीति तय हो सकती है। यानी आने वाले दिनों में मंत्रीमंडल में भारी फेरबदल की चर्चा तेज है।


CM ने खुद मंत्रियों को दी तारीख — “प्रेजेंटेशन देना पड़ेगा”

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अनुराग जैन, विभागों के अपर मुख्य सचिव और सचिव मौजूद रहेंगे। विभागों को प्रेजेंटेशन देना अनिवार्य है। सरकार ने इसे “मंत्रियों की समीक्षा” नहीं बल्कि “विभागों की समीक्षा बैठक” कहा है, लेकिन कैबिनेट के अंदर इसे परफॉर्मेंस टेस्ट ही माना जा रहा है।


गीता जयंती पर भी बड़ी घोषणा

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि 1 दिसंबर को गीता जयंती पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी। कुरुक्षेत्र में 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मध्य प्रदेश हिस्सा ले रहा है। महोत्सव में जय श्रीकृष्ण नृत्य नाट्य, श्रीकृष्ण लीला, कृष्णायन, जनजातीय व लोकनृत्य, चित्र प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश के 313 विकासखंडों, 55 जिला मुख्यालयों और 10 संभागों में 3 लाख गीता प्रेमियों द्वारा 15वें अध्याय के श्लोकों का एक साथ पाठ होगा। इसके अलावा गीता ज्ञान प्रतियोगिता और कृष्णायन नाटिका भी आयोजित की जाएगी।


मंत्रियों की समीक्षा के संभावित पैरामीटर — ये होंगे स्कोर कार्ड के पॉइंट्स

सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के कामकाज का आकलन निम्न बिंदुओं पर किया जाएगा—

 ✔ विभाग में कितने नवाचार और सुधार हुए

 ✔ राज्य व केंद्र की योजनाओं में प्रगति — अन्य राज्यों की तुलना में MP कहां

 ✔ विभाग के खिलाफ शिकायतें — दो साल में बढ़ीं या घटीं

 ✔ प्रभार के जिलों में घटित बड़ी घटनाएं और उनके कारण

 ✔ क्या घटनाओं को रोका जा सकता था — यदि हां, तो क्या प्रयास हुए

 ✔ विभागीय राजस्व में वृद्धि — कमी तो क्यों, क्या कोशिश हुई

 ✔ विभाग में जन असंतोष रहा तो समाधान क्या हुआ

 ✔ प्रभार जिलों में मंत्री की सक्रियता

 ✔ दो साल में कितने सरकारी कार्यक्रम — और उपलब्धियां क्या रहीं

यानी इस बार समीक्षा सिर्फ रिपोर्टों से नहीं — काम से होगी।


खजुराहो में कैबिनेट — बुंदेलखंड को मिलेगा बड़ा पैकेज?

9 दिसंबर को खजुराहो में होने वाली कैबिनेट बैठक 2025 के अंत की सबसे आखिरी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होगी। इससे पहले सिंग्रामपुर, राजबाड़ा और महेश्वर में भी बैठकें हो चुकी हैं। यह बैठक केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट और बुंदेलखंड के विकास को समर्पित रहेगी। संभावना है कि बुंदेलखंड के लिए कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें