शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने मंदसौर जिला अस्पताल में 29.52 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

24 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने मंदसौर जिला अस्पताल में 29.52 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार को मंदसौर के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में कुल 29.52 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालय में जो सुविधाएं जोड़ी गई हैं, वे क्षेत्र के नागरिकों के लिए बड़ी सौगात हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।


उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 7.50 करोड़ रुपए की लागत से बने 100 बेड के वार्ड और 17.29 करोड़ रुपए की लागत से बने 100 बेड के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 4 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से चांदाखेड़ी फंटा से खजुरिया मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी को धीरे-धीरे दूर किया जा सकेगा। पहले प्रदेश में सीमित संख्या में मेडिकल कॉलेज थे, अब प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन संस्थानों से प्रशिक्षित होकर निकलने वाले विद्यार्थी प्रदेश में ही सेवाएं देंगे, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।


प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर किया जा रहा विकास कार्य: राकेश सिंह

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य भवन केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि यह भविष्य की आशाओं का केंद्र है। यह विशेष रूप से माताओं और बहनों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा तथा समाज के लिए प्रेरणादायक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य केवल भौतिक अधोसंरचना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर किया जा रहा है। बदलते हुए भारत में परिवर्तन को महसूस किया जा रहा है। सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है। विकास को नए पंख लगे हैं। विकास की धारा बह रही हैं। विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा: सुधीर गुप्ता

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि सरकार निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है और विभिन्न क्षेत्रों में नई सौगातें प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर बजट आवंटन किया गया। जिसके परिणामस्वरूप सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है। सांसद बंशीलाल गुर्जर ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि विभाग ने एक नई कार्य संस्कृति विकसित की है, जिसमें गुणवत्ता के साथ कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें