मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम पिपलिया कराड़िया में 21 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

29 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy cm jagdish devda

Deputy cm jagdish devda

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलिया कराड़िया में लगभग 21 करोड़ रुपए की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि गांव जब आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा। 

उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता अभियान में सहभागी बनाने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज मल्हारगढ़ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का व्यापक विकास हुआ है। सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन एवं बिजली सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ जिले के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

इन विकास कार्यों का लोकार्पण किया 

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 01 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित पिपलिया कराड़िया गांव से हाईस्कूल पहुंच मार्ग एवं 01 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित खण्डेरियामारू से नावनखेड़ी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने 7 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से लिलदा से नाहरगढ़ पित्याखेड़ी मार्ग का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 6 करोड़ 90 लाख 97 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुरी तथा 1 करोड़ 99 लाख 90 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिपलिया कराड़िया का भी लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पाल्यामारु एवं ग्राम लीलदा में 65-65 लाख रुपए की लागत से निर्मित 2 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण भी किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें