मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में 33.39 करोड़ रुपये की लागत की तीन सड़कों का किया भूमिपूजन

30 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy CM Jagdish devda

Deputy CM Jagdish devda

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमनार में आयोजित कार्यक्रम में 33.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली तीन सड़कों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कोई भेदभाव नहीं होगा।

उप मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 99 लाख 84 हजार रुपये की लागत से टांकेडा से रावटी वाया झाकेड़ा पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 74 लाख 58 हजार रुपये की लागत से निपानिया बड़वन से कुचडौद मार्ग और 27 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से धमनार से छाजूखेड़ा वाया बाबरेचा, दलौदा, लदुसा, छायन, रसूलपुर मार्ग का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

सरकार निरंतर विकास के कार्य कर रही 

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया है। सरकार निरंतर विकास के कार्य कर रही है। प्रजातंत्र में जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा बल होता है, जिससे विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बड़ी संख्या में सड़कों का निर्माण हुआ है, नदियों से पानी लेकर खेतों तक पहुंचाने की योजनाएं सरकार द्वारा लागू की गई हैं। नदी जोड़ो परियोजनाओं से प्राकृतिक आपदाओं के नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

 

योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम हुआ है, जिससे व्यापार और व्यवसाय को भी बढ़ावा मिला है। मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और शासन की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए, ताकि यह सड़कें लंबे समय तक लोगों की सुविधा का माध्यम बनें।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें