सोमवार, 02 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

देवास में टीआई की मौत पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सख्त, कहा-दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

02 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देवास में टीआई की मौत पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सख्त, कहा-दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। देवास जिले में अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान टीआई के मौत के मामले में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 


उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधी किसी भी राजनीतिक दल या वर्ग से जुड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब की सूचना पर थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर ट्रक पकड़ा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से कर्तव्यनिष्ठ पुलिस जवान की मृत्यु हो गई। उन्होंने टीआई और पुलिस टीम के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।


उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। अवैध शराब कारोबार और घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रशासन एवं आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। लागू कानूनी प्रावधानों के तहत दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें