मंगलवार, 24 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

24 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
समीक्षा बैठक करते उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल।

समीक्षा बैठक करते उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित भर्तियों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधन की कमी को जल्द दूर किया जा सके। 


उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी) और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। साथ ही, सभी आवश्यक प्रशासनिक व तकनीकी औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल सहायक के रिक्त पदों की भर्ती के संबंध में प्रस्ताव को जल्द कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल सहायक के पद स्वास्थ्य संस्थानों के सुचारू संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसकी पदपूर्ति प्रक्रिया में विलंब न किया जाए। 

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मेडिकल कॉलेजों व स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग टीचरों की नियुक्ति प्रक्रिया की भी समीक्षा की। प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित व योग्य नर्सिंग स्टॉफ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध व चरणबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा धनराजू एस, अपर संचालक मनोज कुमार सरियाम उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें