शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के स्पष्ट निर्देश, आयुष्मान भारत योजना की इन्सेंटिव वितरण प्रणाली को बनाएं पारदर्शी, सरल व समयबद्ध

03 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy CM Rajendra Shukla

Deputy CM Rajendra Shukla

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों व सहायक चिकित्सकीय स्टॉफ को आयुष्मान भारत योजना के तहत दी जाने वाली इन्सेंटिव व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इंसेंटिव वितरण प्रणाली को पूर्री तरह पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाया जाए, जिससे पात्र चिकित्सकों और स्टॉफ को समय पर प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सके। 

डिप्टी सीएम ने डेटा एंट्री प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के साथ समयबद्ध डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मैन पॉवर की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध कुशल और दक्ष मैनपावर को प्रोत्साहन देना बहुत आवश्यक है, जिससे उनका मनोबल बना रहे और वे पूरे ऊर्जा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दे सकें। इससे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।

 

बैठक में आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा धनराजु एस और आयुष्मान भारत योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. योगेश भरसट उपस्थित रहे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें