गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्योपुर व सिंगरौली मेडिकल कॉलेजों के शैक्षणिक-चिकित्सीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए ये निर्देश…

23 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्योपुर व सिंगरौली मेडिकल कॉलेजों के शैक्षणिक-चिकित्सीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए ये निर्देश…
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार को श्योपुर व सिंगरौली शासकीय मेडिकल कॉलेजों की शैक्षणिक और चिकित्सीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों महाविद्यालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर उच्च गुणवत्ता और दक्षता के साथ संचालन सुनिश्चित किया जाए। 


उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की उपलब्धता, तृतीय श्रेणी (नॉन-गजेटेड) कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती, चिकित्सा उपकरणों व फर्नीचर की उपलब्धता, बिजली के साथ अन्य आधारभूत सुविधाओं व आउटसोर्स मानव संसाधन की व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि फैकल्टी सहित सभी आवश्यक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। चिकित्सा उपकरणों, फर्नीचर और अन्य संसाधनों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए। 


उपमुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति, वेतन भुगतान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों चिकित्सा महाविद्यालयों के संचालन में सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरे किए जाएं। उन्होंने दोनों महाविद्यालयों के निर्माण एवं विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और विद्यार्थियों एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 


बैठक में आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा धनराजू एस, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरुणा कुमार, अपर संचालक स्वास्थ्य मनोज कुमार सरयाम, प्रभारी डीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय श्योपुर सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें