सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का सराहनीय कदम, अपना काफिला रुकवाकर सड़क दुर्घटना में घायल बालक को दिलाई चिकित्सकीय सहायता

27 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy cm rajendra Shukla

Deputy cm rajendra Shukla

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का एक संवेदनशील कदम की आज खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर सड़क दुर्घटना में घायल बालक अंकित कुमार यादव को चिकित्सकीय सहायता दिलाई। अधिकारियों को बालक का उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर प्रवास से वापसी कर रहे थे। उन्हें विदिशा-भोपाल मार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर मौके पर अचेत अवस्था में पड़े घायल बालक को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई‍। उपमुख्यमंत्री ने फॉलो वाहन से बालक को निकटतम अस्पताल पहुंचवाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और चिकित्सकीय स्टाफ को आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा।

 

दुर्घटना में घायल अंकित कुमार यादव को समय पर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाकर जरूरी चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। अब बालक का स्वास्थ्य स्थिर है। घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें