मंगलवार, 01 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश- ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर रहें उपस्थित

01 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश- ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर रहें उपस्थित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित रहें, इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू की जाएं।


उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विभागीय व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने और आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। उपमुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।


बैठक में विभाग में अन्य रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने आवश्यकतानुसार भर्ती प्रक्रिया को गति देने और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सुखवीर सिंह, आयुक्त धनराजू एस उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें