शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

02 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Deputy CM Rajendra Shukla

Deputy CM Rajendra Shukla

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास, चिकित्सकीय मैनपावर की उपलब्धता और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। डिप्टी सीएम ने संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। रिमोट लोकेशन में स्थित मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण स्टाफ की नियुक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त इंसेंटिव प्रदान करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए जल्द भेजने के निर्देश दिए। 

 

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में योग्य शिक्षण स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय शिक्षा के लिए अहम है। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त धनराज एस, एमडी एमपीपीएचएससीएल मयंक अग्रवाल, एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरुणा कुमार सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो

अंतर्विभागीय विषयों पर चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर औपचारिकताओं की पूर्ति प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो। सीएम केयर्स के अंतर्गत टर्शरी केयर स्वास्थ्य सुविधाओं में अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता के साथ जरूरी मैनपावर की नियुक्ति के प्रस्तावों को प्राथमिकता से अग्रेषित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर रोगों के उपचार के लिए टर्शरी केयर सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जाना आवश्यक है, जिससे नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदेश के हर क्षेत्र में उपलब्ध हों।

 

शिक्षण स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश

डिप्टी सीएम ने दमोह, छतरपुर एवं बुधनी मेडिकल कॉलेजों के संचालन के लिए आवश्यक शिक्षण स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में संचालन शुरू करने के लिए प्राथमिकता से समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति की जाए। बैठक में केंद्रीय बजट के प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डिप्टी सीएम ने उपलब्ध बजटीय संसाधनों के समयबद्ध और प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए विभाग को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।  

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें