गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी एथलेटिक्स अकादमी के देव मीणा ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, स्वर्ण पदक जीतने के साथ एशियाई खेल के लिए किया क्वालीफाई

25 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी एथलेटिक्स अकादमी के देव मीणा ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, स्वर्ण पदक जीतने के साथ एशियाई खेल के लिए किया क्वालीफाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भुवनेश्वर में 24 से 28 जून 2026 तक आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी देव मीणा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने पोल वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही एशियाई खेल-2026 के लिए क्वालीफाई किया। 


देव मीणा ने पोल वॉल्ट स्पर्धा में देव मीणा ने 5.46 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। देव की इस उपलब्धि ने उन्हें देश के शीर्ष पोल वॉल्टरों की श्रेणी में स्थापित कर दिया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी सफलता है, बल्कि मध्यप्रदेश और देश के लिए भी गर्व का विषय है।


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने देव मीणा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करना प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देव आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें