सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

दतिया में छह व्यक्तियों पर जिला बदर की कार्यवाही

27 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दतिया में छह व्यक्तियों पर जिला बदर की कार्यवाही
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। दतिया में होने वाले विधानसभा उप निर्वाचन 2026 को शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया के प्रतिवेदन के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट  स्वप्निल वानखड़े द्वारा 06 व्यक्तियों पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। 


जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनावेदक कृष्णपाल सिंह गुर्जर पुत्र लक्ष्मण सिंह गुर्जर निवासी ग्राम महुआ थाना सिविल लाईन दतिया, रमन पुत्र रामकुमार भार्गव उर्फ बबलू निवासी ग्राम उदगुंवा थाना जिगना, चिम्मू उर्फ तिलक सिंह यादव पुत्र रमेश यादव निवासी निदान का कुंआ  दतिया थाना सिविल लाईन, उद्यम कुशवाहा पुत्र हरदास कुशवाहा निवासी ग्राम उनाव थाना उनाव, कारू उर्फ दीपक पुत्र राजेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी ग्राम जैतपुरा थाना धीरपुरा, ब्रजेश पुत्र सिरनाम लोधी निवासी ग्राम हसनुपर थाना बसई के विरूद्ध यह कार्रबाई की गई है। म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 धारा 3 की सहपठित धारा 5 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रत्येक को एक-एक माह तक कालावधि के लिए जिला दतिया एवं उससे लगे अन्य जिले शिवपुरी, ग्वालियर, भिण्ड़ जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश जारी किया है। साथ ही आदेश किया कि उक्त प्रतिबंधित जिलों की सीमाओं से बाहर चले जाने की सुनिश्चितता के लिये अनावेदक प्रत्येक माह निष्कासन अवधि में अपने निवास के स्पष्ट डाक पता की सूचना संबंधित थाना को डाक या अन्य माध्यम से भेजेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें