बुधवार, 01 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

अपने ज्ञान, सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता से समाज को स्वस्थ व सुरक्षित बनाने में अमूल्य योगदान देते हैं चिकित्सक: राजेंद्र शुक्ल

01 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अपने ज्ञान, सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता से समाज को स्वस्थ व सुरक्षित बनाने में अमूल्य योगदान देते हैं चिकित्सक: राजेंद्र शुक्ल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर देश के सभी चिकित्सकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में अमूल्य योगदान देते हैं।


उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मानव जीवन की रक्षा और पीड़ितों को नया जीवन देने का चिकित्सकों का कार्य अत्यंत प्रेरणादायक व सम्माननीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस महान चिकित्सक व भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति को समर्पित है, जिनके आदर्श आज भी चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह दिवस चिकित्सकों की निष्ठा, सेवा भावना और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण , सुलभ और जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के चिकित्सकों का समर्पण, विशेषज्ञता और सेवाभाव इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी चिकित्सक इसी निष्ठा के साथ जनसेवा करते हुए स्वस्थ, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें