शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल के अयोध्या नगर में डॉग लवर्स का हमला, आवारा कुत्तों को लेकर विवाद बढ़ा… तलवार से वार कर 2 महिलाओं को किया घायल

19 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल के अयोध्या नगर में डॉग लवर्स का हमला, आवारा कुत्तों को लेकर विवाद बढ़ा… तलवार से वार कर 2 महिलाओं को किया घायल

भोपाल के अयोध्या नगर में डॉग लवर्स का हमला, आवारा कुत्तों को लेकर विवाद बढ़ा… तलवार से वार कर 2 महिलाओं को किया घायल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आवारा कुत्तों को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। कॉलोनी की महिलाओं ने जब खुले घूम रहे कुत्तों का विरोध किया, तो खुद को डॉग लवर बताने वाले युवक ने तलवार निकालकर हमला कर दिया। इस घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।


नगर निगम की कार्रवाई के बाद फिर भड़का विवाद

जानकारी के मुताबिक श्रवण कांता कॉलोनी में आवारा कुत्तों की शिकायत मिलने पर नगर निगम की डॉग स्क्वॉड टीम ने एक दिन पहले कुत्तों को पकड़कर ले गई थी। लेकिन कॉलोनी में रहने वाले एक युवक और उसकी महिला साथी ने टीम का विरोध करते हुए कुत्तों को छुड़ा लिया और दोबारा कॉलोनी में छोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।


महिलाओं के विरोध पर तलवार से हमला

कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने जब खुले घूम रहे कुत्तों का विरोध किया, तो विवाद तेज हो गया। आरोप है कि अशोक चौहान नाम का युवक अपनी महिला साथी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मौके पर पहुंचा और रहवासियों को धमकाने लगा। बहस बढ़ने पर उसने तलवार निकालकर वंदना सेन और लक्ष्मी ठाकुर पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर केस दर्ज

कॉलोनी निवासी और प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र ठाकुर ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। उनका कहना है कि आवारा कुत्ते अक्सर लोगों के पीछे दौड़ते थे, इसलिए नगर निगम को बुलाया गया था। लेकिन आरोपियों ने न सिर्फ निगम टीम को धमकाया बल्कि दोबारा कुत्तों को छोड़कर माहौल बिगाड़ दिया।


सीसीटीवी में कैद पूरी घटना, पुलिस जांच जारी

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। टीआई महेश लिल्लारे के अनुसार मुख्य आरोपी अशोक चौहान की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बाकी साथियों की पहचान भी आरोपी से पूछताछ के बाद स्पष्ट होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें