गुरुवार, 19 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh
डॉ. केशव बलिराम हेड़गेवार ने अपना जीवन देश की एकता, अखंडता व युवाओं को संगठित करने में समर्पित कर दिया : डॉ. मोहन यादव
19 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
डॉ. केशव बलिराम हेड़गेवार ने अपना जीवन देश की एकता, अखंडता व युवाओं को संगठित करने में समर्पित कर दिया : डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक व प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेड़गेवार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेड़गेवार ने अपना संपूर्ण जीवन भारत की एकता, अखंडता और युवाओं को संगठित करने में समर्पित कर दिया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी बयान में कहा है कि आरएसएस 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर आज विश्व में सेवा, संस्कार और संगठन शक्ति का विराट प्रतीक बन चुका है। उनके साधनामय जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी 'राष्ट्राय स्वाहा, राष्ट्राय इदं न मम' मंत्र के साथ राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। 


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के x अकाउंट पर भी संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा- ‘राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत, मां भारती के अनन्य उपासक, आरएसएस के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।’


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें