शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश के आसार,तापमान में आंशिक राहत की संभावना

16 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश के आसार,तापमान में आंशिक राहत की संभावना

मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश के आसार,तापमान में आंशिक राहत की संभावना

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में फरवरी के दूसरे पखवाड़े से ही गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को 18 से अधिक जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। खासकर खंडवा और खरगोन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को दिन में तेज गर्मी का अहसास होने लगा है।न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। केवल चार जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी, कल्याणपुर, रीवा और करौंदी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। 8.6 डिग्री के साथ करौंदी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री,इंदौर में 11.5 डिग्री,उज्जैन में 13.5 डिग्री, जबलपुर में 14.5 डिग्री और ग्वालियर में 11.7 डिग्री दर्ज किया गया।

30 डिग्री के आसपास बना रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर भी प्रदेश में दिखाई दे रहा है। कई जिलों में बादल छाए रहे और मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया गया। आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।भोपाल और इंदौर में भी बादल छाने के आसार हैं, जबकि कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव जरूर देखने को मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें