
भोपाल। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के यंग इंडियंस, भोपाल चैप्टर की ओर से “थलिर वीक” का आयोजन किया गया। इसमें भोपाल और आसपास के विभिन्न स्कूलों में आयोजित जागरूकता व कौशल विकास से जुड़े सत्रों में विद्यार्थियों ने परीक्षा तनाव प्रबंधन के साथ और भी बहुत कुछ सीखा।
थलिर वीक में स्वास्थ्य जांच एवं खेल गतिविधियां, मासूम (बाल सुरक्षा) व डिजिलांटे, रोड सेफ्टी, इनोवेशन, सिविक सेंस, क्लाइमेट चेंज जागरूकता एवं पौधारोपण तथा उद्यमिता जैसे विषयों पर छात्रों को जानकारी दी गई। साथ ही सप्ताह के अंत में समीक्षा और फीडबैक सत्र भी आयोजित किया गया।
यंग इंडियंस भोपाल की चेयर कुहू शर्मा, को-चेयर शोभित जैन, थलिर चेयर सुप्रीत कौर एवं थलिर को-चेयर हर्षिल पोंडा के मुताबिक थलिर वीक का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें जीवन कौशल सिखाना तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है।
इन स्कूलों में आयोजित की गई गतिविधियां
कार्यक्रम के दौरान आयाम स्कूल, द ओरिएंटल स्कूल, मानसरोवर पब्लिक स्कूल, शासकीय हाई स्कूल, नवीन छावनी, रेड रोज स्कूल, बेरसिया तथा हेमा हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र लिए गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

