मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; बम स्क्वॉड तैनात

23 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; बम स्क्वॉड तैनात

इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; बम स्क्वॉड तैनात

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश के इटारसी में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार रात फैक्ट्री के आधिकारिक ईमेल आईडी पर यह धमकी भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई।


मंगलवार को धमाके की बात

धमकी भरे मेल में फैक्ट्री में मंगलवार को धमाका होने की बात लिखी गई है। सूचना मिलते ही फैक्ट्री परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। धमकी की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। पूरे मामले को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। नर्मदापुरम के एसपी ने बताया कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड को बुलाया गया है और धमकी भरे मेल की जांच की जा रही है।


तमिलनाडु से आया धमकी भरा मैसेज

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के आधिकारिक मेल पर से धमकी भरा संदेश भेजा गया है। मेल में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के साथ-साथ अभिनेता और संगीतकार के आवास पर RDX बम रखे होने की बात कही गई है। मैसेज में ब्लास्ट से पहले इन जगहों को खाली कराने की चेतावनी दी गई है।


सेना के लिए बनता है बम-बारूद

इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सेना के लिए बम-बारूद तैयार किया जाता है। यहां मिसाइलें भी बनाई जाती हैं। धमकी मिलने के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा पहले से ज्यादा तगड़ी कर दी गई है।


फैक्ट्री में तैनात भारी पुलिस बल

धमकी के बाद आसपास के सभी थानों से पुलिस बल बुलाकर फैक्ट्री परिसर में तैनात किया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और एएसपी अभिषेक राजन फैक्ट्री में ही मौजूद हैं।


पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में भी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को धमकी भरा ईमेल मिला था, जो बाद में फर्जी (फेक) निकला था। फिलहाल ताजा मेल को लेकर जांच एजेंसियां हर पहलू से पड़ताल कर रही हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें