मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

ऊर्जा मंत्री के निर्देश- मानसून से पहले मेंटिनेंस कार्यों का एसई और सीई करें निरीक्षण, ट्रिपिंग की समस्या होगी दूर

01 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ऊर्जा मंत्री, प्रद्युम्न सिंह तोमर। - फाइल फोटो

ऊर्जा मंत्री, प्रद्युम्न सिंह तोमर। - फाइल फोटो

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मानसून से पहले मेंटिनेंस कार्यों का एसई और सीई निरीक्षण करें। बेहतर मेंटिनेंस होने पर ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी।


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मेंटिनेंस के दौरान गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जाए। सामग्री के उपयोग से पहले उसका लैब में परीक्षण भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। सभी बड़े और छोटे बकायदारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर योजनांतर्गत वसूली की कार्यवाही करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि कि पहले बड़े बकायदारों से वसूली की कार्यवाही करें। वसूली की कार्यवाही अप्रैल माह से ही प्रारंभ कर दें। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करें। 


मंत्री ने कहा कि गलत बिजली बिलों में सुधार तत्काल होना चाहिए। जहां पर स्टाफ की ज्यादा कमी है, वहां पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं लेने की कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि आगामी सीजन में मूंग की फसल को ध्यान में रखते हुए पॉवर ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग एवं विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले और ओएसडी विजय गौर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें