बुधवार, 08 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूछा- ट्रिपिंग क्यों हो रही, इसका स्थाई निदान ढूढ़ें

08 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूछा- ट्रिपिंग क्यों हो रही, इसका स्थाई निदान ढूढ़ें
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेंटिनेंस और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किए गए कार्यों के बाद भी ट्रिपिंग क्यों हो रही है। इसका स्थाई निदान ढूढ़ें। पायलेट प्राजेक्ट के रूप में एक फीडर लें और उसमें सभी संभावित उपाय कर यह सुनिश्चित करें कि उसमें कोई ट्रिपिंग नहीं हों। यह प्रयोग सफल होने पर अन्य फीडरों में भी इसे लागू किया जाए।


ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निर्देश दिए कि पांचों बिजली कंपनी स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करें। हर हाल में अगले महीने तक भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल समय पर नहीं पहुंचने और कार्रवाई तब किए जाने, जब बिल बढ़ जाता है, की स्थिति उचित नहीं है। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्तों के खिलाफ पहले या दूसरे महीने में ही कार्रवाई करें। इससे वह बिल का भुगतान कर सकेगा।


जो सीई-एसई अच्छा परफार्मेंस नहीं दे रहे, उन पर कार्रवाई करें

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जो सीई और एसई अच्छा परफार्मेंस नहीं दे रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। मेंटिनेंस कार्यों के सतत मॉनिटरिंग इनके माध्यम से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मी और वर्षा के सीजन देखते हुए पॉवर ट्रांसफार्मर की ओवरलोडिंग कम करने की कार्ययोजना बनाएं। सोलर रूफटॉप लगाने में आ रहीं कठिनाइयों को दूर करें। जो वेंडर ठीक से काम नहीं कर रहे है, उन्हें ब्लेकलिस्ट करें। लोकसेवा गारंटी के अंतर्गत आने वाले कार्यों को समय-सीमा में कराना सुनिश्चित करें।


बैठक में मंत्री की ओर से ये निर्देश भी दिए गए

. गलत एवं फाल्स बिल की गहन जांच हो। साथ ही इनका निराकरण समय-सीमा में होना चाहिए। 

. वितरण केंद्र और संभाग स्तर पर जनसुनवाई शिविर लगाए जाएं।

. इस वित्तीय वर्ष को वसूली और उपभोक्ता संतुष्टि वर्ष के रूप में मनाएं। 

. सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। 

. अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करें।

. समाधान योजना में लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें।

. बड़े बकायदारों से पहले वसूली करें। 

. सिंहस्थ:2028 से संबंधित सभी कार्य तय समय-सीमा में करें। 


बैठक में इनकी रही मौजूदगी 

बैठक में ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले, एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अजय गुप्ता, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ऋषि गर्ग, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अनूप सिंह, एमडी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी सुनील तिवारी और एमडी मध्यप्रदेश जनरेशन कंपनी मंजीत सिंह की मौजूदगी रही। इन्होंने कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें