
भोपाल। राजधानी भोपाल में 15 सितंबर को राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को सम्मानित करेंगे।
लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित यह समारोह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। कार्यक्रम में पांच अलग-अलग श्रेणियों के ‘लोक निर्माण पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे।
पांच पुरस्कारों से होगा सम्मान
समारोह में अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों और निर्माण एजेंसियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
सम्मान के लिए पांच पुरस्कार निर्धारित हैं—
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार
विश्वकर्मा पुरस्कार
विक्रमादित्य पुरस्कार
रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार
राजा भोज पुरस्कार
गुणवत्ता और नवाचार पर रहेगा जोर
समारोह की थीम ‘लोक निर्माण से लोक कल्याण’ रखी गई है। पुरस्कारों के जरिए ऐसे कार्यों को प्रोत्साहन देने का उद्देश्य है, जिनमें निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ तकनीकी नवाचार दिखाई देता है। पर्यावरण संरक्षण तथा जनहित से जुड़ी अधोसंरचना के क्षेत्र में बेहतर उदाहरण पेश करने वाले अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को भी सम्मान मिलेगा।
निर्माण क्षेत्र में जवाबदेही मजबूत करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार समारोह के माध्यम से प्रदेश में बेहतर अभियांत्रिकी कार्यों को पहचान देने का प्रयास है। इसके साथ निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता, उत्तरदायित्व और नवाचार की संस्कृति को और मजबूत करना भी आयोजन का उद्देश्य है।
अभियंता दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान
अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियरों को सम्मानित करेंगे।
पुरस्कारों के जरिए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और जनहितकारी अधोसंरचना विकास में योगदान को प्रोत्साहित किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

