बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

ठंड के आगोश में समूचा मध्यप्रदेश,भोपाल में 6वें दिन भी चली शीतलहर

12 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ठंड के आगोश में समूचा मध्यप्रदेश,भोपाल में 6वें दिन भी चली शीतलहर

ठंड के आगोश में समूचा मध्यप्रदेश,भोपाल में 6वें दिन भी चली शीतलहर

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

 भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर की तरह ही दिसंबर में भी ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है।सर्दी का आलम यह है कि कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है।शहडोल के कल्याणपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पहुंच गया तो वहीं इंदौर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा,प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 4.8 डिग्री रहा और रायसेन में 5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर के अलावा बाकी शहरों में भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।राजधानी भोपाल में लगातार 6वें दिन भी शीतलहर चली।


जेट स्ट्रीम ने बढ़ाई मौसम में ठंडक


इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी का दौरा जारी है जिसके चलते तेज ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही प्रदेश में तापमान में गिरावट होने की मुख्य वजह जेट स्ट्रीम भी है। मौसम विभाग के अनुसार यह इस समय मध्य भारत के ऊपरी हिस्से में बनी दिख रही है। जहां 250- 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बह रही है इसलिए सर्दी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है।उत्तर के मैदानी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा और पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं के दोगुने असर से प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है।मौसम विभाग की माने तो हिमालय रीजन में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते उत्तरी हवा की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है और प्रदेश वासियों को ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें