गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

हवा से टाइगर रिज़र्व और धार्मिक नगरी की सैर! MP में शुरू हुई PM श्री हेलीकॉप्टर टूरिज्म सेवा

20 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हवा से टाइगर रिज़र्व और धार्मिक नगरी की सैर! MP में शुरू हुई PM श्री हेलीकॉप्टर टूरिज्म सेवा

हवा से टाइगर रिज़र्व और धार्मिक नगरी की सैर! MP में शुरू हुई PM श्री हेलीकॉप्टर टूरिज्म सेवा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश में पर्यटन का नया आसमान खुल चुका है। अब कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, मैहर, चित्रकूट, अमरकंटक, पचमढ़ी और ओंकारेश्वर जैसे बड़े पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए लंबी सड़क यात्राओं की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि गुरुवार से PMश्री हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा की उड़ानें आसमान में शुरू हो गई हैं। खास बात ये कि आज ट्रायल फ्लाइट में सांसद, मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने हवाई सफर किया और कल यानी शुक्रवार से आम पर्यटक हवा में उड़ते हुए जंगल, पहाड़, घाट और देवस्थानों की लाइव विजुअल जर्नी का रोमांच महसूस कर सकेंगे।


अब हवा में बनेगा सफर, छह सीटों वाला शानदार हेलीकॉप्टर

इस सेवा में डबल इंजन वाले हाई-सुरक्षा हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं, जिनमें एक बार में 6 यात्री यात्रा कर सकेंगे। जनप्रतिनिधियों का वजन तक जांचा गया ताकि सुरक्षा मानकों का पूरा पालन हो सके। छोटे-छोटे रूट्स, इमरजेंसी लैंडिंग प्वाइंट और बैकअप लोकेशन तैयार की गई हैं।


जबलपुर से मंत्री ने की शुरुआत, बोले- “महाकौशल टूरिस्ट हब है”

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर के भेड़ाघाट से सुबह 11.20 बजे उड़ान भरकर इस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, “महाकौशल टूरिस्ट हब है जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अब कम समय में ज्यादा स्थानों की यात्रा संभव होगी और रोजगार भी बढ़ेगा।” फ्लाई ओला कंपनी इस सेवा का संचालन करेगी, जो केंद्रीय विमानन मंत्रालय और MP पर्यटन बोर्ड की देखरेख में चलेगी।


तीन सेक्टर, चार शहर — हवा से आसान धार्मिक और जंगल सफारी

इस हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा के तहत तीन प्रमुख सेक्टर बनाए गए हैं:

➡️ वेलनेस सेक्टर: भोपाल, पचमढ़ी, मढ़ई

➡️ वाइल्ड लाइफ सेक्टर: कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, अमरकंटक, चित्रकूट, मैहर

➡️ स्पिरिचुअल सेक्टर: इंदौर, उज्जैन (महाकाल), ओंकारेश्वर

जुड़ने वाले प्रमुख शहर: भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन


हफ्ते में पांच दिन उड़ान, बुधवार और गुरुवार रहेगा ब्रेक

सोमवार : उपलब्ध

मंगलवार : उपलब्ध

बुधवार : बंद

गुरुवार : बंद

शुक्रवार : उपलब्ध

शनिवार : उपलब्ध

रविवार : उपलब्ध


सभी लोकेशंस पर तैयार हैं हेलीपैड

एमपी टूरिज्म बोर्ड ने पचमढ़ी, कान्हा, बांधवगढ़, अमरकंटक, चित्रकूट, मैहर और ओंकारेश्वर में हेलीपैड तैयार कर दिए हैं। वहीं भोपाल, इंदौर और जबलपुर में एयरपोर्ट और उज्जैन में एयर स्ट्रिप मौजूद है।


ऐसे कर सकेंगे टिकट बुकिंग — पहले आओ, पहले पाओ

टिकट बुकिंग के लिए www.flyola.in पर जाएं। हेलीकॉप्टर में केवल 6 सीटें होने के कारण सीट बुकिंग 'पहले आओं, पहले पाओ' पर आधारित होगी।


हवा से दिखेंगे जंगल, झरने और टाइगर रिज़र्व के दिलकश नज़ारे

सतपुड़ा की हरियाली, बांधवगढ़ के घने जंगलों, कान्हा के टाइगर रिज़र्व, अमरकंटक की पहाड़ियों और पचमढ़ी की वादियों का हवाई नज़ारा पर्यटकों का दिल जीतने वाला होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें