गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में हैवानियत की हद! पुलिया पर बुलाकर युवक से मारपीट और जबरन अश्लील हरकतें — वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज

27 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में हैवानियत की हद! पुलिया पर बुलाकर युवक से मारपीट और जबरन अश्लील हरकतें — वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज

भोपाल में हैवानियत की हद! पुलिया पर बुलाकर युवक से मारपीट और जबरन अश्लील हरकतें — वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राजधानी भोपाल के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने परिचित को रात में पुलिया पर बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर बेरहमी से मारपीट की और ज़बरदस्ती अश्लील हरकतें कीं। वारदात का वीडियो भी बनाया गया। शर्म और भय में डूबा पीड़ित दो दिन तक चुप रहा, फिर हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा और FIR दर्ज कराई। एसडीओपी मंजु चौहान ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


फोन कर बुलाया

फरियादी के मुताबिक वह किसान है। 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर विकास मीना का फोन आया। विकास ने उसे हनुमान मंदिर के आगे पुलिया पर मिलने बुलाया। वह वहां पहुंचा तो विकास के साथ एक अज्ञात युवक पहले से मौजूद था। तीनों पुलिया पर बैठकर शराब पीने लगे। करीब आधे घंटे बाद फरियादी घर जाने के लिए उठा, लेकिन विकास ने और शराब पीने पर जोर दिया। पैसे मांगने पर पीड़ित ने कहा कि उसके पास पैसा नहीं है — यहीं से विवाद शुरू हुआ।


पीड़ित को जमीन पर फेंका, फिर अश्लील हरकतें

पीड़ित ने पुलिस को बताया —

 • विकास ने गंदी गालियां दीं

 • गिराकर सीने पर बैठकर थप्पड़ और मुक्के मारे

 • फिर अश्लील हरकतें कीं

 • साथी युवक पूरी वारदात का मोबाइल से वीडियो बनाता रहा


विकास ने धमकी दी “यदि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा और जान से खत्म कर दूंगा।” डर के कारण पीड़ित रातभर कुछ नहीं बोला। अगले दिन वह सीहोर स्थित अपने ससुराल चला गया और मानसिक तौर पर टूट गया। अंततः उसने भाई को पूरी घटना बताई और परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा।


त्योहार समिति ने पुलिस पर सवाल खड़े किए

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार समिति के अध्यक्ष और भीम आर्मी मध्यप्रदेश के महासचिव मो. दानिश ने पीड़ित परिवार को सहयोग देते हुए पुलिस पर हल्की धाराएं लगाने का आरोप लगाया। दानिश ने कहा, यह सिर्फ मारपीट का मामला नहीं, बल्कि दरिंदगी, ब्लैकमेलिंग और मॉब लिंचिंग जैसी क्रूरता है। पीड़ित पर जबरन शराब डालने और पेशाब करने जैसी हरकतें की गईं। वीडियो में संवेदनशील अंगों पर हमला किया गया, जान तक जा सकती थी। उसने कहा, घटना की गंभीरता के बावजूद पुलिस ने कमजोर धाराएं लगाईं। वीडियो रखने वाले दलित युवक और उसके परिवार को धमकी दी गई, दबाव में वीडियो डिलीट कराया गया। समझौते के नाम पर उल्टा पीड़ित पक्ष पर ही केस दर्ज कर दिया गया दानिश के अनुसार पीड़ित शारीरिक रूप से विकलांग भी हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें