सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उन्नत खेती अपनाएं किसान, बढ़ाएं आमदनी: डॉ. मोहन यादव

26 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उन्नत खेती अपनाएं किसान, बढ़ाएं आमदनी: डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से परंपरागत खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों और अधिक आमदनी देने वाली उन्नत खेती अपनाने का आह्वान किया। सोमवार को नरसिंहपुर कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई, जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और कृषि नवाचारों को बढ़ावा देना जरूरी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नरसिंहपुर जिला उन्नत कृषि पद्धतियों और किसानों की मेहनत के लिए विशेष पहचान रखता है। बलराम कृषि महोत्सव किसानों के सम्मान, कृषि विकास और समृद्धि के संकल्प को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है। सरकार नदी जोड़ो अभियान सहित विभिन्न प्रयासों के जरिए कृषि और उससे जुड़े व्यवसायों को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।


मप्र राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। भगवान बलराम की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने की पहल किसानों के सम्मान और कृषि विकास को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। कार्यक्रम में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, महेंद्र सिंह नागेश, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, प्रगतिशील किसान और गणमान्यजन उपस्थित रहे। 


आधुनिक कृषि यंत्रों और प्राकृतिक खेती की प्रदर्शनी

महोत्सव में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों और कृषि नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रगतिशील किसानों ने नरवाई प्रबंधन, सुपर सीडर से बोनी, प्राकृतिक खेती और केंचुआ खाद इकाई जैसे प्रयासों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों के साथ मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें