बुधवार, 18 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh
गेहूं खरीदी में किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी, तैयारियां कर ली गई पूरी : एदल सिंह कंषाना
18 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गेहूं खरीदी में किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी, तैयारियां कर ली गई पूरी : एदल सिंह कंषाना
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि राज्य सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में गेहूं उपार्जन कार्य चरणबद्ध रूप से शुरू किया जाएगा। गेहूं खरीदी में किसानों को बिल्कुल परेशानी नहीं होगी।


मंत्री ने कहा कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में गेहूं खरीदी 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि बाकी संभागों में 7 अप्रैल 2026 से खरीदी शुरू की जाएगी। गेहूं उपार्जन शासकीय कार्य दिवसों में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएग। राज्य सरकार ने किसानों को अतिरिक्त लाभ देने के उद्देश्य से गेहूं खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अब किसानों से गेहूं की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।


मंत्री ने कहा कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये प्रदेश के कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष के 15 लाख 44 हजार किसानों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह किसानों का सरकार की नीतियों पर बढ़ता विश्वास दर्शाता है।


सरकार किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही 

मंत्री एदल कंषाना ने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सभी खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए ठंडे पेयजल, पंखों, छाया और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसानों को धूप में खड़े होकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें