शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कूनो में मादा चीता केओएमजी 3 ने दिया चार स्वस्थ शावकों को जन्म

20 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कूनो में मादा चीता केओएमजी 3 ने दिया चार स्वस्थ शावकों को जन्म
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता केओएमजी 3 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बताया है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चार नए शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें से 43 चीतों का जन्म भारत की धरती पर हुआ है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पहले शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम आज वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उदाहरण बन चुका है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को नई मजबूती दी है। कूनो में चार स्वस्थ शावकों का जन्म इसी संकल्प की बड़ी सफलता है। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के लिए विशेष गर्व का विषय है।


चीता संरक्षण के प्रयासों को नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश में चीता संरक्षण के प्रयासों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन प्रदान करेगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें