गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

ग्वालियर में तड़के फिल्मी एनकाउंटर! जमीनों पर कब्जा जमाने वाला कुख्यात गुंडा कपिल यादव ढेर नहीं, जिंदा पकड़ा गया

24 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ग्वालियर में तड़के फिल्मी एनकाउंटर! जमीनों पर कब्जा जमाने वाला कुख्यात गुंडा कपिल यादव ढेर नहीं, जिंदा पकड़ा गया

ग्वालियर में तड़के फिल्मी एनकाउंटर! जमीनों पर कब्जा जमाने वाला कुख्यात गुंडा कपिल यादव ढेर नहीं, जिंदा पकड़ा गया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

ग्वालियर। सुबह का वक्त… जंगल का सुनसान इलाका… और अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट! जमीनों पर कब्जा और कारोबारियों पर धौंस जमाने वाला कुख्यात बदमाश कपिल यादव पुलिस की घेराबंदी में फंस गया। पैर में गोली लगते ही वो ढेर होकर गिर पड़ा और फिर दबोच लिया गया। यह एनकाउंटर बंधोली के जंगल में सुबह करीब 6:10 बजे हुआ। इससे कुछ देर पहले उसका साथी अमन यादव भी पकड़ाया था, जिसने पूरी लोकेशन उगल दी थी।


कौन है कपिल यादव?

बड़ागांव का रहने वाला

जमीनों पर कब्जा और हथियारों के दम पर हनक बनाने वाला गुंडा

कारोबारियों पर हमले कर दहशत फैलाने वाला


कारोबारियों पर गोलियां चलाने के मामले में था वांछित

हाल ही में कपड़ा कारोबारी और उसके बेटे पर कब्जे के लिए गोलियां चलाई थीं। चार दिन पहले रामजानकी मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर हमला किया गया।


कैसे हुआ एनकाउंटर?

अमन यादव की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि कपिल यादव सुबह ठिकाना बदलने वाला है।

 ✔ पुलिस ने जंगल में पहले से ही घेरा बना लिया

 ✔ पुलिस को देखकर कपिल ने बाइक से भागने की कोशिश की

 ✔ भागते हुए पुलिस पर फायरिंग

 ✔ जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली

 ✔ घायल होकर गिरा और पकड़ा गया


ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के अनुसार, “बदमाश ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” अब पुलिस उससे जमीन कब्जा गैंग की पूरी जानकारी उगलवाने वाली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें