गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त निरीक्षक आशीष शर्मा के परिजन को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, छोटे भाई को नौकरी

25 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm dr mohan yadav and cabinet

Cm dr mohan yadav and cabinet

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इसमें पुलिस-नक्सल मुठभेड़ मे 19 नवंबर को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) आशीष शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है। 

बैठक में आशीष शर्मा के छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का निर्णय लिया गया है। निरीक्षक आशीष शर्मा प्रतिभाशाली और साहसी थे। उन्हें 2 बार राष्ट्रपति की ओर से वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। इसके पहले वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री की ओर से आंतरिक सेवा पदक और 2023 में दुर्गम सेवा पदक दिया गया था। साथ ही प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 मे आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। 

 

नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव संबंधी विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत करने की स्वीकृति

बैठक में प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं की ओर से कराए जाने संबंधी विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने की स्वीकृति दी गई। प्रदेश में वर्ष 1999 से 2014 तक नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं के जरिए कराए जाते रहें है। वर्ष 2022 में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से वार्डों के निर्वाचित पार्षदों के माध्यम से कराए गए। महापौर का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं से कराया जा रहा है।



 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें