बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग,अधिकतम तापमान पहुंचा 47 डिग्री पर

20 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग,अधिकतम तापमान पहुंचा 47 डिग्री पर
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  इस साल मध्यप्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। हर बीतते दिन के साथ तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। इस समय लगभग पूरा मध्यप्रदेश ही भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी के प्रकोप के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पारे की बढ़ती चाल से कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं और सुबह से ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाता है।मंगलवार प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। नौगांव में पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं वहीं 22 शहरों में 44 डिग्री से अधिक तापमान रहा।  प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। 


प्रदेश में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट


प्रदेश में बुधवार को प्रदेश के भोपाल,इंदौर, जबलपुर, उज्जैन,ग्वालियर,मुरैना,श्योपुर, शिवपुरी,गुना,अशोकनगर, नीमच,मंदसौर, झाबुआ,अलीराजपुर और धार सहित 30 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है वहीं रायसेन,राजगढ़,कटनी,उमरिया,डिंडोरी,बालाघाट और छिंदवाड़ा में वॉर्म नाईट का भी अलर्ट है।इस दौरान यहां तापमान 40 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।इसके साथ ही भिंड,दतिया,निवाड़ी, टीकमगढ़,पन्ना, सतना,रीवा,मऊगंज सहित 15 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है और यहां भी तापमान 40 से 46 डिग्री के बीच रह सकता है।वहीं बैतूल,पांढुर्णा,सिवनी और अनुपपुर में तेज गर्मी के चलते तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पारे में बढ़ोतरी का क्रम फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें