शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP से सिंगापुर-दुबई समेत 8 देशों के लिए उड़ानें, 17 नए घरेलू रूट भी जल्द शुरू होंगे

06 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP से सिंगापुर-दुबई समेत 8 देशों के लिए उड़ानें, 17 नए घरेलू रूट भी जल्द शुरू होंगे

MP से सिंगापुर-दुबई समेत 8 देशों के लिए उड़ानें, 17 नए घरेलू रूट भी जल्द शुरू होंगे

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश से हवाई सफर अब और आसान होने वाला है। राज्य सरकार जल्द ही मध्य प्रदेश से सिंगापुर, दुबई, शारजहां, दोहा, अबुधाबी, जेद्दाह, कुआलालम्पुर सहित 8 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी वायुसेवा शुरू करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि इन उड़ानों को शुरू करने के लिए सरकार विमानन कंपनियों को आर्थिक अनुदान (सब्सिडी) भी देगी। इसके साथ ही प्रदेश के एयरपोर्ट्स से 17 नए घरेलू शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी।


नई विमानन नीति के तहत कंपनियों से मांगे प्रस्ताव

राज्य की नई विमानन नीति के तहत विमानन विभाग ने 17 घरेलू और 8 अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए निजी एयरलाइंस से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। ये प्रस्ताव 25 फरवरी तक जमा किए जा सकेंगे। इससे पहले जारी प्रस्तावों के तहत रीवा के लिए वायुसेवा शुरू की जा चुकी है, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।


इन MP एयरपोर्ट्स से जुड़ेंगे देश के बड़े शहर

दूसरे चरण में जिन एयरपोर्ट्स को घरेलू नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, उनमें जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, भोपाल, इंदौर, सतना, खजुराहो और दतिया शामिल हैं। इन शहरों से रायपुर, लखनऊ, वाराणसी, पटना, जम्मू, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, गोवा, भुवनेश्वर, रांची, अमृतसर और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं।


सब्सिडी का पूरा गणित समझिए


राज्य सरकार ने एयरलाइंस को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट सब्सिडी मॉडल तय किया है—

घरेलू उड़ानें (50 सीटर या उससे अधिक विमान)

750 किमी तक: ₹1000 प्रति किमी प्रति राउंड ट्रिप aur अधिकतम ₹7.5 लाख

750 किमी से ज्यादा: ₹1000 प्रति किमी प्रति राउंड ट्रिप और अधिकतम ₹10 लाख


अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (180 सीटर विमान)

1000 किमी से अधिक दूरी पर ₹1000 प्रति किमी प्रति राउंड ट्रिप और अधिकतम ₹15 लाख का अनुदान


12 फरवरी को खुलेगी टेंडर बिड

विमानन कंपनियां अपने प्रस्ताव 11 विभाग को भेज सकेंगी। इन प्रस्तावों की डायरेक्ट बिड ओपनिंग 12 फरवरी को की जाएगी। इसके अलावा, राज्य सरकार के विमानन बेड़े में भी विस्तार होने जा रहा है, मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथियों के लिए नया विमान मई तक शामिल होगा। नया हेलीकॉप्टर अगले साल जनवरी में बेड़े में जोड़ा जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें