मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कोहरे और ठंड के आगोश में मध्यप्रदेश, शहडोल में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज

08 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोहरे और ठंड के आगोश में मध्यप्रदेश, शहडोल में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज

कोहरे और ठंड के आगोश में मध्यप्रदेश, शहडोल में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर से शुरू हुआ सर्दी का दौर नए साल में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी का पहला पखवाड़ा में ही हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है साथ ही कोहरे ने भी प्रदेश को अपनी चपेट में ले रखा है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।पिछले सप्ताह से प्रदेश में सर्दी के साथ ही कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है।बुधवार को भी भोपाल,इंदौर सहित प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों पर कोहरे के पहरा दिखाई दिया। वहीं ठंड की बात करें तो प्रदेश के बड़े शहरों में से भोपाल के न्यूनतम तापमान साढ़े चार डिग्री के उछाल का उछाल रहा। यहां पारा 8.4 डिग्री पर पहुंच गया और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं अन्य शहरों में से इंदौर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा।

2 दिन बाद ठंड से आंशिक राहत के आसार

कोहरे के चलते प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है वहीं 4 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदलनी पड़ी। कई जिलों में विजिबिलिटी कम होने की वजह से परिवहन के साधनों पर गहरा असर पड़ा है।ट्रैन,फ्लाइट्स और बसें अपने नियत समय से विलंब से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली सर्द हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 2 दिन सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है इसके बाद तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें