मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कोहरे और शीतलहर की चपेट में मध्यप्रदेश, भोपाल में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज

07 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोहरे और शीतलहर की चपेट में मध्यप्रदेश, भोपाल में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज

कोहरे और शीतलहर की चपेट में मध्यप्रदेश, भोपाल में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। इन दिनों पूरा मध्यप्रदेश कोहरे और शीतलहर की चपेट में है।नवंबर से शुरू हुआ सर्दी का दौर नए साल में भी बदस्तूर जारी है। जनवरी में हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।पिछले सप्ताह से प्रदेश में सर्दी के साथ ही कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है।मंगलवार को भी प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से पर कोहरे के पहरा रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भोपाल की रात 100 सालों में छठी सबसे सर्द और 10 सालों में सबसे सर्द रात रही।वहीं अन्य शहरों में से इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा

ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित,टाइमिंग भी बदली

पिछले सप्ताह से प्रदेश में सर्दी के साथ कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कोहरे के चलते 24 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई वहीं 4 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदलनी पड़ी। स्थिति यह है कि कई जिलों में परिदृश्यता सिमट कर कर 30 मीटर से भी कम रह गई। कोहली की वजह से परिवहन के साधनों पर गहरा असर पड़ा है दिल्ली से आने वाली अधिकतर ट्रेन अपने समय से काफी विलंब से चल रही है वहीं फ्लाइट्स को भी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहन चालकों को विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली सर्द हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 3 दिन सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है इसके बाद तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें