शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

आधा मध्यप्रदेश कोहरे की चपेट में,भोपाल में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

05 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आधा मध्यप्रदेश कोहरे की चपेट में,भोपाल में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

आधा मध्यप्रदेश कोहरे की चपेट में,भोपाल में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल।  भोपाल सहित मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह की शुरुआत बेहद कम विजिबिलिटी के साथ हुई। राजधानी भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर और उज्जैन संभाग में मध्यम से घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना जताई गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। 

4-5 दिन बाद दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

गुरुवार से प्रदेश के 3 से 4 हिस्सों में रातें और ठंडी हो जाएंगी। मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 5 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जिससे हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।बुधवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान भी 23 डिग्री से नीचे रहा। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं की वजह से चुभन महसूस हुई। मौसम विभाग का कहना है कि महाशिवरात्रि तक ठंड का असर प्रदेश में बना रहेगा। लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें