
भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि के थमने के बाद प्मध्यम और घने कोहरे का असर देखा जा रहा है।प्रदेश के 20 से ज्यादा जिले कोहरे के आगोश में हैं।शुक्रवार को भोपाल,इंदौर, ग्वालियर,चंबल,रीवा और सागर सहित कई जिलों में कोहरा छाया रहा।कोहरे के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को 23 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया।प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री,इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 11डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।
फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ
मध्यप्रदेश में अभी तीन सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और जेट स्ट्रीम हवाएं। इनके चलते मौसम विभाग ने 1 से 3 फरवरी तक प्रदेश में आंधी,बारिश का अलर्ट जारी किया है। वैसे इसका असर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ज्यादा रहेगा।ग्वालियर,चंबल,सागर और उज्जैन संभाग में इस दौरान हल्की और मध्यम वर्षों की गतिविधियां देखने को मिलेगा।मध्यप्रदेश में फरवरी में बारिश का ट्रेंड भी है। पिछले 10 में से 7 साल यहां पानी बरसा है और ऐसे ही हालात कुछ इस साल भी बन रहे हैं।मौसम विभाग की मानें तो 2 से 5 फरवरी के बीच पश्चिम-उत्तरी भारत मे एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है जिसके असर से 10 फरवरी तक प्रदेश में कहीं कहीं बारिश हो सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

