शनिवार, 02 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे के बाद सीएम विष्णुदेव साय के कड़े निर्देश- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य

02 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे के बाद सीएम विष्णुदेव साय के कड़े निर्देश- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा मानकों का सुदृढ़ता से पालन करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जन सुरक्षा के विषय में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पूरी अस्वीकार्य होगी।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी और कोरबा सहित अन्य सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि जिन स्थलों पर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वहां सुरक्षा मानकों का तत्काल परीक्षण किया जाए और निर्धारित मानकों का अक्षरशः पालन कराया जाए। उन्होंने कहा है कि सभी संबंधित वाटर स्पोर्ट्स स्थलों पर उपयोग में लाए जा रहे उपकरणों का नियमित तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षित और दक्ष मानव संसाधन की तैनाती की जाए। 


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समुचित आपातकालीन प्रबंधन तंत्र सक्रिय रखा जाए। इसके साथ ही रेस्क्यू उपकरणों, लाइफ जैकेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता व कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें