
भोपाल। रायसेन में पुल गिरा… और पूरा सिस्टम हिल गया! मध्यप्रदेश में हुए इस हादसे के बाद अब सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आ गया है। प्रदेशभर में जर्जर पुलों की सेहत सुधारने के लिए एक साथ 45 पुलों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। करोड़ों रुपए के फंड के साथ PWD ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।
विधानसभा सत्र के दौरान हादसा, सरकार पर बढ़ा दबाव
रायसेन जिले में हुए पुल हादसे ने विधानसभा सत्र के दौरान ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। विपक्ष ने पुलों की जर्जर हालत पर सवाल उठाए और इसे जनता की जान से खिलवाड़ बताया। इसके बाद सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा और नतीजा सामने आया—प्रदेश स्तर पर 45 पुलों की मरम्मत के आदेश।
295वीं बैठक में हुआ फैसला
PWD द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह निर्णय
03.11.2025 को हुई राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की 295वीं बैठक में लिया गया। बैठक में तय हुआ कि जिन जिलों से तात्कालिक मरम्मत की मांग आई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाए।
किन जिलों के पुल सुधरेंगे? पूरी लिस्ट जानिए
ग्वालियर जिला
डबरा-जंगीपुर रोड (छंदूद नदी पुल) – ₹8.22 लाख
डबरा-चीनौर रोड (मेंघरा नाला) – ₹10.34 लाख
एजी ऑफिस के पास ROB – ₹99.63 लाख
तानसेन नगर पुल – ₹27.49 लाख
मुरैना जिला
जडेरुआ-सुमावली रोड (कररई नाला) – ₹27.49 लाख
आसन पुल (सुमावली-खनेता रोड) – ₹22.02 लाख
एमएस रोड (आसन नदी उच्चस्तरीय पुल) – ₹46.03 लाख
महावीरपुर-जैतपुरा (क्वारी नदी) – ₹24.88 लाख
भिंड जिला
लहार-अमायन रोड (सिंध नदी) – ₹99.43 लाख
भोनपुर सिंहोनिया मार्ग (आसन नदी) – ₹97.59 लाख
खितोली-धमसा मार्ग (वैशली नदी) – ₹88.57 लाख
कनाथर-बरासों मार्ग – ₹8.93 लाख
हटीले हनुमान मार्ग (वैशली नदी) – ₹59.47 लाख
प्रतापपुरा-गिरगांव (खार नाला) – ₹99.18 लाख
सिमराव-कमई मार्ग – ₹3.75 लाख
खरगपुरा-एनो मार्ग – ₹56.38 लाख
दतिया जिला
इंदरगढ़-भांडेर मार्ग (सिंध नदी) – ₹18.86 लाख
अशोकनगर जिला
बीना-अशोकनगर मार्ग (बेतवा नदी) – ₹93.58 लाख
गुना जिला
बीना-अशोकनगर मार्ग (सिंध नदी) – ₹79.77 लाख
गुना-रुठियाई मार्ग – ₹83.12 लाख
गुना-मक्सी मार्ग – आपातकालीन स्वीकृति (₹0.00)
गुना-ब्यावरा मार्ग – ₹80.57 लाख
जिला अस्पताल के पास पुल – ₹16.44 लाख
सीहोर जिला
सलकनपुर-सीहोर रोड – ₹67.18 लाख
सलकनपुर-रायसेन रोड – ₹85.30 लाख
रायसेन जिला
रायसेन-सुल्तानपुर मार्ग (AB रोड) – ₹37.55 लाख
नरसिंहपुर जिला
गाडरवारा CMO कार्यालय के पास – ₹22.29 लाख
मॉडल स्टेशन के पास RUB – ₹99.45 लाख
मंदसौर जिला
मंदसौर-सीतामऊ रोड (शिवना नदी) – ₹98.17 लाख
रतलाम जिला
आलोट-सैलाना रोड (शेर नदी) – ₹70.85 लाख
छिंदवाड़ा जिला
शहर में CMO कार्यालय के पास – ₹51.86 लाख
छिंदवाड़ा-हर्रई मार्ग – ₹13.90 लाख
बालाघाट जिला
कटंगी-लालबर्रा-बिरसा मार्ग – ₹20.63 लाख
बालाघाट-उज्जैनी मार्ग – ₹11.46 लाख
रीवा जिला
रीवा-नगवां मार्ग – ₹3.63, ₹17.67, ₹18.07, ₹9.41, ₹14.87 लाख (कुल 5 पुल)
सतना जिला
सतना-मैहर मार्ग – ₹14.72 लाख
सतना-चित्रकूट मार्ग – ₹23.35 लाख
छतरपुर जिला
जिला अस्पताल के पास पुल – ₹8.52 लाख
पन्ना जिला
पन्ना-अजयगढ़ मार्ग – ₹87.71 लाख
अजयगढ़-मारकुंडी मार्ग – ₹57.85 लाख
इंदौर जिला
इंदौर-देवास रोड (ROB) – ₹22.94 लाख
सरकार की सख्त चेतावनी: लापरवाही नहीं चलेगी
PWD सूत्रों के अनुसार, जिन पुलों की जर्जर हालत पहले से रिपोर्ट में थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी, अब उन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। विभागीय अधिकारियों को काम में देरी पर जवाबदेह ठहराया जाएगा।
क्या बदलेगा अब?
सभी चिन्हित पुलों पर तुरंत काम शुरू होगा
तकनीकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएंगी
भविष्य में हर पुल का स्ट्रक्चरल ऑडिट अनिवार्य किया जा सकता है
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

