
भोपाल। खजुराहो सिर्फ पर्यटन का केंद्र नहीं, अब दो दिन के लिए बनेगा मध्यप्रदेश सरकार का पावर हब! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 और 9 दिसंबर को पूरे मंत्रिमंडल के साथ खजुराहो में प्रवास करेंगे और यहीं से सरकार का संचालन होगा। विकास योजनाओं की समीक्षा, नीतिगत फैसले, हितग्राही वितरण और बड़े उद्घाटन—सब कुछ एक ही जगह से तय होगा।
दो दिन खजुराहो से सरकार का संचालन
सीएम डॉ. मोहन यादव 8–9 दिसंबर को खजुराहो में रहकर मंत्रिमंडल के साथ सरकार चलाएंगे। इन दो दिनों में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी, नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे और आमजन से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। (mp news)
सुबह 5 बजे जंगल सफारी, फिर कैबिनेट बैठक
9 दिसंबर की सुबह 5 बजे सीएम पन्ना टाइगर रिजर्व, कुटनी रिसॉर्ट डैम और स्नेह फॉल का भ्रमण करेंगे। इसके बाद कैबिनेट बैठक होगी। इसी दिन मंत्रिपरिषद के साथ आदिवासी संग्रहालय भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्तियों के अनावरण कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। (CM Mohan Yadav)
9 कामों का भूमिपूजन, 20 का लोकार्पण
क्षेत्रीय कार्यक्रमों में 27,055 लाख रुपये के 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 24,010 लाख रुपये के 20 कार्यों का लोकार्पण होगा। साथ ही राजनगर में विकास पर आधारित प्रदर्शनी और हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरे को योजनाओं को गति देने और विकास के नए आयाम तय करने वाला माना जा रहा है।
विभागीय समीक्षा से होगी शुरुआत
8 दिसंबर को खाद्य विभाग की समीक्षा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, एमएसएमई, राजस्व, नगरीय, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, अजा-अजजा कल्याण और खनिज विभाग पर चर्चा होगी। इसी दिन सीसीआईपी की बैठक और लोक निर्माण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पिछले दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा होगी।
राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन
9 दिसंबर को राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन होगा। सीएम यहीं से 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में दिसंबर की किस्त जारी करेंगे। (Ladli Behna Yojana 31th installment)
प्रशासन अलर्ट मोड पर
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से रूट प्लान, सुरक्षा कवरेज और लॉजिस्टिक सपोर्ट सुनिश्चित कर रहे हैं। पर्यटन विकास और वन संरक्षण के नजरिए से दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सफारी मार्गों की मरम्मत, सुरक्षा तैनाती, जिप्सी वाहनों की व्यवस्था और वनक्षेत्र की निगरानी के लिए टीमें तैनात की गई हैं।
सीएस ने लिया जायजा
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रविवार को ओरछा में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों ताकि ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने ओरछा शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए इंटीग्रेटेड मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

