मंगलवार, 02 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने अपने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह: डॉ. मोहन यादव

02 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने अपने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह: डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की जयंती पर मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूलाल गौर मध्यप्रदेश के ऐसे राजनेता रहे, जिन्होंने अपने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में जगह बनाई। वे सदैव हमारे लिए आशीर्वाददाता की भूमिका में रहे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के बताए मार्ग और आदर्शों का अनुसरण करते हुए प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बाबूलाल गौर ने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न जनआंदोलनों में सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका समर्पित सार्वजनिक जीवन और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूलाल गौर ने 16वें मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेशवासियों की सेवा की। प्रदेश के विकास व जनकल्याण के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भोपाल के वीआईपी रोड के विकास में उनकी दृढ़ता स्मरणीय है। पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें