शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, गेहूं उपार्जन के संबंध में की चर्चा

01 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, गेहूं उपार्जन के संबंध में की चर्चा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके निवास स्थित समत्व भवन में मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में जारी गेहूं उपार्जन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह को बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए अब तक 80 लाख मैट्रिक टन से अधिक स्लॉट बुक हो चुके हैं। साथ ही गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों से गेहूं उपार्जन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए सभी संभव व्यवस्थाएं की गई हैं। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह को बताया कि वह खुद भी उपार्जन प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें