शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

दान के नाम पर ठगी: भोपाल में ट्रस्ट अध्यक्ष को होटल में बंधक बनाकर ठगने की कोशिश, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का हुआ भंडाफोड़

02 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दान के नाम पर ठगी: भोपाल में ट्रस्ट अध्यक्ष को होटल में बंधक बनाकर ठगने की कोशिश, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का हुआ भंडाफोड़

दान के नाम पर ठगी: भोपाल में ट्रस्ट अध्यक्ष को होटल में बंधक बनाकर ठगने की कोशिश, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का हुआ भंडाफोड़

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दान-पुण्य के नाम पर लोगों की आस्था से खेलने वाला एक बड़ा साइबर गिरोह पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश से आए एक ट्रस्ट अध्यक्ष को करोड़ों के दान का सपना दिखाकर भोपाल बुलाया गया, फिर होटल के कमरे में बंधक बनाकर उनसे बैंक खाते की जानकारी और नकदी छीनने की कोशिश की गई। वक्त रहते पुलिस ने रेड मारकर न सिर्फ पीड़ितों को बचाया, बल्कि गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को धर दबोचा।


फेसबुक से शुरू हुआ ‘दान’ का फर्जी खेल

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर स्थित ‘राष्ट्र रक्षा मंच’ ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा (62) से फेसबुक के जरिए संपर्क किया गया। सामने वाले ने खुद को G(8) कंपनी का मैनेजर बताया और कहा कि वह ट्रस्ट को बड़ा डोनेशन देना चाहता है। भरोसे में आकर ओमप्रकाश अपने सहयोगी सुखदेव के साथ 26 जनवरी को भोपाल पहुंच गए।


लॉज से होटल… फिर शुरू हुई साजिश

आरोपियों ने पहले पीड़ितों को बजरिया के एक लॉज में ठहराया, फिर कोलार के होटल में और आखिर में ईटखेड़ी के होटल में ले गए। 30 जनवरी की सुबह जब दानकर्ता के न आने पर दोनों वापस जाने लगे, तभी मनीष पटेल, सनित, जितेंद्र और रविंद्र ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।


बैंक खाते की जानकारी और कैश की जबरन मांग

आरोपियों ने बताया कि वे साइबर फ्रॉड करते हैं और फर्जी लेनदेन के लिए ट्रस्ट का बैंक अकाउंट चाहिए। उन्होंने 10 हजार रुपये नकद और यूनियन बैंक के खाते की पूरी जानकारी जबरन मांगनी शुरू कर दी। इस दौरान उनके साथी सत्यम, तनिष्क और चरनप्रीत भी पहुंच गए और दबाव बनाया।


पुलिस की रेड से टूटी साजिश

होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही ईटखेड़ी पुलिस ने रेड मारी। पूछताछ में ओमप्रकाश वर्मा ने पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पीड़ितों को मुक्त कराया।


मुख्य आरोपी पर 31 साइबर फ्रॉड केस

जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना मनीष पटेल एक शातिर साइबर अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत कई राज्यों में 31 साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


गिरफ्तार आरोपी

मनीष पटेल (37), निवासी दृष्टि सिटी, कोलार, भोपाल

जितेंद्र पटेल (27), निवासी ग्राम मनगवा, जिला छतरपुर

सत्यम उर्फ शरद बरगले (19), इटारसी, जिला नर्मदापुरम

तनिष्क अवस्थी (18), इटारसी, जिला नर्मदापुरम

चरनप्रीत सिंह (26), जाटखेड़ी, भोपाल

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें