गुरुवार, 24 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

गणेशोत्सव के 11वें दिन न्यूज़ वर्ल्ड में हुई मंगल आरती, बप्पा का आशीर्वाद लेकर मांगी सुख-समृद्धि की मनोकामना

24 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गणेशोत्सव के 11वें दिन न्यूज़ वर्ल्ड में हुई मंगल आरती, बप्पा का आशीर्वाद लेकर मांगी सुख-समृद्धि की मनोकामना
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। गणेशोत्सव के 11वें दिन न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में सुबह की मंगल आरती का आयोजन किया गया। सुबह से ही परिसर में भक्तिमय माहौल नजर आया। भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और आरती के बाद बप्पा का आशीर्वाद लिया गया।


सुबह की आरती से गूंजा न्यूज़ वर्ल्ड परिसर

गणेशोत्सव के 11वें दिन सुबह न्यूज़ वर्ल्ड परिसर में भगवान गणेश की आरती की गई। फूलों से सजे बप्पा के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। आरती के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सदस्यों ने एक साथ आरती में शामिल होकर भगवान गणेश के चरणों में पुष्प अर्पित किए। सुबह की आरती के दौरान परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।


बप्पा से मांगा सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद

आरती के दौरान न्यूज़ वर्ल्ड परिवार की ओर से भगवान गणेश से सुख-शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की गई। सभी ने बप्पा से परिवार के जीवन से विघ्न दूर करने और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर अश्विनी मिश्रा, रेजीडेंट एडिटर अंकित खरे, कंसलटिंग एडिटर हितेश सिंह और एग्जीक्यूटिव एडिटर संदीप सिन्हा समेत न्यूज़ वर्ल्ड परिवार का स्टाफ मौजूद रहा।


आरती के बाद बांटा गया प्रसाद

आरती संपन्न होने के बाद भगवान गणेश को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। गणेशोत्सव के 11वें दिन की सुबह न्यूज़ वर्ल्ड परिसर में भक्ति, आस्था और एकजुटता के माहौल के बीच संपन्न हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें