
भोपाल। देशभर में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। घरों से लेकर पंडालों और संस्थानों तक गणपति बप्पा की भक्ति का रंग नजर आ रहा है। इसी भक्तिमय माहौल में भोपाल के न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में बुधवार को गणेश उत्सव के तीसरे दिन भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्री गणेश की आरती की गई।
बुधवार सुबह शंख की ध्वनि के साथ आरती शुरू हुई तो पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि व सफलता की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।
तीसरे दिन भी दिखा उत्साह और भक्ति
न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजित की गई है। गणेश उत्सव के तीसरे दिन भी सुबह आरती का आयोजन हुआ, जिसमें अश्विनी मिश्रा, कंसलटिंग एडिटर हितेश सिंह, रेजिडेंट एडिटर अंकित खरे और एग्जीक्यूटिव एडिटर संदीप सिन्हा सहित पूरे न्यूज़ वर्ल्ड परिवार ने हिस्सा लिया। आरती के दौरान परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
बप्पा को लगाया मोदक का भोग
पूजन के दौरान भगवान गणेश को मोदक के लड्डुओं का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनाए रखने की प्रार्थना की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

