शनिवार, 19 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

गणेशोत्सव के छठे दिन बप्पा की भक्ति में रंगा न्यूज़ वर्ल्ड, गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

19 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गणेशोत्सव के छठे दिन बप्पा की भक्ति में रंगा न्यूज़ वर्ल्ड, गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। गणेशोत्सव के छठे दिन न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में सुबह भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा के साथ आरती में हिस्सा लिया और भगवान गणेश से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


आरती के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। फूलों से सजे बप्पा के दरबार में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया। सभी ने एक साथ आरती उतारकर संस्थान और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।


न्यूज़ वर्ल्ड परिवार ने लिया आरती में हिस्सा

भगवान श्री गणेश की आरती में अश्विनी मिश्रा, रेजीडेंसी एडिट अंकित खरे, कंसलटिंग एडिट हितेश सिंह, एग्जीक्यूटिव एडिटर संदीप सिन्हा समेत न्यूज़ वर्ल्ड परिवार का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।


सुख-शांति और समृद्धि की कामना

पूजा के दौरान भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की गई। साथ ही विघ्नहर्ता से जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने और सभी को सफलता का आशीर्वाद देने की कामना की गई।


बप्पा को अर्पित किया भोग, सभी ने ग्रहण किया प्रसाद

आरती और पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश को भोग अर्पित किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सदस्यों ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।


गणेशोत्सव के छठे दिन भी न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में आस्था, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बप्पा की आराधना के साथ पूरा न्यूज़ वर्ल्ड परिवार गणेशोत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें