
भोपाल। गरीब कल्याण मिशन के कार्यक्रमों और पहलों की प्रगति की निगरानी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से साधारण सभा समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं।
साधारण सभा समिति मंत्रिमंडल समिति के निर्देशों के पालन के लिए कार्य करेगी। इसकी बैठक वर्ष में एक बार आयोजित होगी। समिति में वित्त मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री को सदस्य बनाया गया है।
साधारण सभा समिति में अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास को सह-संयोजक और अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास को संयोजक नियुक्त किया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

