मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

इंदौर-नागपुर वन्दे भारत में तकनीकी गड़बड़ी! 8 घंटे तक सीट नहीं झुकी, यात्री ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

23 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Vande Bharat में तकनीकी गड़बड़ी! 8 घंटे तक सीट नहीं झुकी, यात्री ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

Vande Bharat में तकनीकी गड़बड़ी! 8 घंटे तक सीट नहीं झुकी, यात्री ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इंदौर–नागपुर वंदे भारत में सफर कर रहे एक यात्री को आठ घंटे की यात्रा के दौरान सीट से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया।


सीट में तकनीकी खामी से बढ़ी परेशानी

इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20911 से यात्रा कर रहे यात्री ने बताया कि ट्रेन के C-14 कोच की सीट नंबर 9 रिक्लाइन नहीं हो रही थी। इंदौर से सोमवार सुबह 6.10 बजे रवाना हुई इस ट्रेन में उनकी करीब आठ घंटे की यात्रा काफी असुविधाजनक रही।


सोशल मीडिया पर की शिकायत

यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेलवे की आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए मदद की मांग की। शिकायत सामने आते ही रेलवे सेवा ने रतलाम डीआरएम को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और शिकायत दर्ज की।


मेंटेनेंस और क्वालिटी पर उठे सवाल

इस घटना के बाद वंदे भारत जैसी हाई-प्रोफाइल ट्रेनों के मेंटेनेंस और क्वालिटी चेक को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि प्रीमियम किराया वसूलने वाली ट्रेनों में सीट जैसी बुनियादी सुविधा का खराब होना स्वीकार्य नहीं है।


अम्बेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस आज देरी से चलेगी

इधर यात्रियों को एक और असुविधा का सामना करना पड़ा है। गाड़ी संख्या 14115 डॉ. अम्बेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय 11.15 बजे के बजाय 15.15 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने ट्रेन के देरी से चलने का कारण ऑपरेशनल बताया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें