मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के एक दिन पूर्व मंत्रालय में मनाया गया सुशासन दिवस

24 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister krishna gaur

Minister krishna gaur

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व बुधवार को मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया गया। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त , घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। 

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी,सहभागी ,जनकल्याण केन्द्रित और जबावदेह बनाने के प्रयास करने का संकल्प दिलाया। इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। भोपाल के सांसद आलोक शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

मौके पर अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, केसी गुप्ता, संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें