
सिवनी। मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से शानदार खबर आई है। बाघिन ‘जुगनी’ ने तीन प्यारे शावकों को जन्म दिया है। बुधवार 12 नवंबर की शाम सफारी के दौरान यह पूरा नजारा बफर जोन में दिखाई दिया। पर्यटकों ने इसे अपने कैमरे में कैद किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शावकों की सुरक्षा को देखते हुए रिजर्व प्रशासन ने बफर जोन की नाइट सफारी अस्थायी रूप से बंद कर दी है।
कैमरे में कैद हुआ खूबसूरत पल
बुधवार शाम कुछ पर्यटक सफारी पर थे, तभी उन्हें जुगनी अपने तीनों शावकों के साथ घूमती दिखाई दी।
वीडियो में साफ दिखता है क, बाघिन जुगनी एक शावक को मुंह से उठाकर आगे ले जा रही ह, दो अन्य शावक उसके पीछे-पीछे चल रहे हैं। बाघिन अपने बच्चों को किसी सुरक्षित स्थान की ओर ले जाती नजर आई। यह दृश्य पर्यटकों के लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं था।
बफर जोन में नाइट सफारी बंद—जानिए क्यों?
टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया क, रात में वाहनों की आवाज और हेडलाइट्स शावकों को डरा सकती हैं। बाघिन इस समय अत्यंत सतर्क रहती है, इसलिए उसे परेशान न किया जाए, इसी वजह से रिजर्व प्रशासन ने नाइट सफारी को तुरंत रोक दिया है। उन्होंने बताया कि यह रोक अस्थायी है और शावकों की स्थिति सामान्य होने के बाद निर्णय फिर से लिया जाएगा।
गश्त बढ़ी, निगरानी और सख्त
बाघिन और उसके नवजात शावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बफर जोन में गश्त बढ़ाई गई ह। फॉरेस्ट टीम लगातार मूवमेंट मॉनिटर कर रही है। किसी भी तरह की मानव हस्तक्षेप को रोकने के निर्देश दिए गए हैं
रिजर्व में खुशियों की लहर
पेंच टाइगर रिजर्व में शावकों का जन्म हमेशा एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है। यह— बाघों की बढ़ती आबादी का संकेत है। टाइगर कंजर्वेशन की सफलता को मजबूत करता है। रिजर्व के इको-सिस्टम के लिए भी बेहद सकारात्मक है। रिजर्व प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों की निजता और सुरक्षा का सम्मान करें और वायरल वीडियो बनाने की होड़ न लगाएं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

